
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन में 5 फरवरी को “दिल्ली का आपदा से मुक्ति दिवस” के रूप में मानने की घोषणा की। उन्होंने इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह दिन दिल्ली को आपदा और मुश्किलों से मुक्ति दिलाने का प्रतीक है।
अमित शाह ने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों के विकास और वहां रहने वाले लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि इस दिशा में कई योजनाएं लागू की गई हैं, जो गरीब और वंचित वर्ग को सशक्त बनाने का काम कर रही हैं।
यह घोषणा झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों के लिए एक नई उम्मीद जगाती है और उनकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का वादा करती है।









Users Today : 7