
मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने रविवार को कहा कि अगर कानून इजाजत देता है, तो वह 24 घंटे के अंदर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क को खत्म कर देंगे. बाबा सिद्दीकी को शनिवार रात मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर तीन लोगों ने गोली मार दी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. इसके बाद महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. पप्पू यादव ने भी देश और खासकर महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था की भी ओलचना की है.
24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई का पूरा नेटवर्क कर दूंगा खत्म
पप्पू यादव ने ओपन चैलेंज करते हुए कहा, “जेल में बैठा एक अपराधी सरकार को चुनौती दे रहा है और लोगों की हत्या कर रहा है और हर कोई मूकदर्शक बना हुआ है. बिश्नोई पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला और करणी सेना के प्रमुख की हत्या में शामिल था और अब वह एक उद्योगपति सह राजनेता की हत्या में शामिल है. अगर कानून इजाजत देता है तो मैं 24 घंटे के अंदर इस घटिया अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा.”









Users Today : 9