



झारखंड बोर्ड 12वीं (साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम) की परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 31 मई 2025 को 12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अब छात्र jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल कोड और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
इस साल साइंस स्ट्रीम में कुल 79.26% छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 91.2% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस बार का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में 7% बेहतर रहा है।
झारखंड बोर्ड 12वीं (साइंस और कॉमर्स) के रिजल्ट में इस बार लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। साइंस स्ट्रीम में 80.53% लड़कियां पास हुई हैं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 48.43% रहा। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में 95% लड़कियों ने सफलता हासिल की है, जबकि लड़कों का परिणाम 86% रहा है।
छात्र-छात्राएं नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं:
रिजल्ट ऐसे चेक करें:
-
सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल कोड और रोल नंबर भरें।
-
इसके बाद आपका रिजल्ट एक नई विंडो में दिखाई देगा।
-
रिजल्ट को ध्यान से देखें और उसे डाउनलोड करें।
-
भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
डिस्ट्रिक्टवाइज टॉप 5 प्रदर्शन:
झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में इन जिलों ने शानदार प्रदर्शन किया है:
-
लातेहार – 100.00%
-
लोहरदगा – 98.69%
-
सिमडेगा – 98.04%
-
जामताड़ा – 97.72%
-
पाकुड़ – 96.29%
कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट
इस साल कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 22,066 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 20,285 छात्र सफल हुए।
कुल पास प्रतिशत: 91.2%
डिविजनवार परिणाम:
-
प्रथम श्रेणी: 12,829 छात्र
-
द्वितीय श्रेणी: 7,234 छात्र
-
तृतीय श्रेणी: 222 छात्र
साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट
साइंस स्ट्रीम में कुल 98,634 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 78,186 ने सफलता प्राप्त की।
कुल पास प्रतिशत: 79.26%
डिविजनवार परिणाम:
-
प्रथम श्रेणी: 58,732 छात्र
-
द्वितीय श्रेणी: 19,383 छात्र
-
तृतीय श्रेणी: 63 छात्र