



राजस्थान बोर्ड ने आज शाम 5 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस वर्ष परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस साल कुल 8,93,616 छात्रों ने कक्षा 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 28,250 छात्र कॉमर्स, 5,87,475 छात्र आर्ट्स और 2,73,984 छात्र साइंस स्ट्रीम में शामिल थे। इसके अलावा, वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग में 3,907 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
किस स्ट्रीम का रिजल्ट कितना रहा?
राजस्थान बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। इस साल पास प्रतिशत 98.43% रहा। विषयवार जानकारी के अनुसार, आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 97.70%, कॉमर्स स्ट्रीम का 99.07%, और साइंस स्ट्रीम का 94.43% रहा। बोर्ड ने सभी तीनों स्ट्रीमों का रिजल्ट एक साथ घोषित किया है।
कक्षा 12वीं में लड़कियां रहीं आगे
इस साल भी राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। बोर्ड के अनुसार, करीब 99.02% लड़कियां सफल हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 98.07% रहा। आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीमों में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा।
आर्ट्स में लड़कियों ने दिखाई दमखम
राजस्थान बोर्ड ने बताया कि इस बार आर्ट्स स्ट्रीम के लिए कुल 5,85,543 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 5,76,498 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 5,64,573 छात्र सफल रहे, यानी पास प्रतिशत 97.93% रहा। आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 3,86,809 छात्र फर्स्ट डिवीजन में पास हुए, जिनमें 1,63,917 लड़के और 2,22,892 लड़कियां शामिल हैं। इस प्रकार लड़कियों ने इस स्ट्रीम में बेहतर प्रदर्शन किया है।
RBSE 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन खोलें।
-
अपनी स्ट्रीम के अनुसार ‘Senior Secondary (Science) – 2025 Result’, ‘Senior Secondary (Commerce) – 2025 Result’, या ‘Senior Secondary (Arts) – 2025 Result’ लिंक पर क्लिक करें।
-
खुलने वाले पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज करें और ‘सबमिट’ बटन दबाएं।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।