Home » ताजा खबरें » Rohit Sharma Retirement: ‘युगों तक याद रहोगे’, रोहित शर्मा के संन्यास से मायूस हुए प्रशंसक; देखें रिएक्शंस

Rohit Sharma Retirement: ‘युगों तक याद रहोगे’, रोहित शर्मा के संन्यास से मायूस हुए प्रशंसक; देखें रिएक्शंस

News Portal Development Companies In India
Rohit Sharma Test Retirement Reaction
Rohit Sharma Test Retirement Reaction

Rohit Sharma Test Retirement Reaction: रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान अपने सोशल मीडिया हैंडल से किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपनी टेस्ट कैप की तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा- मैं आप सभी साथियों को बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं।

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया। हालांकि, वह वनडे में खेलना जारी रखेंगे। हिटमैन ने अचानक यह फैसला लेकर फैंस को चौंका दिया है। अगले महीने भारतीय टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से ही नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत होगी।

रोहित ने सोशल मीडिया पर किया संन्यास का एलान
रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान अपने सोशल मीडिया हैंडल से किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपनी टेस्ट कैप की तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा- मैं आप सभी साथियों को बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। इस प्रारूप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं वनडे में भारत के लिए खेलना जारी रखूंगा।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?