
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में एक और सफलता हासिल करते हुए 16वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी इस हाई-प्रोफाइल केस को सुलझाने में अहम मानी जा रही है। बाबा सिद्दीकी मर्डर केस को लेकर पुलिस ने कई आरोपियों को पहले ही पकड़ लिया था, और अब इस मामले में आरोपी नंबर 16 की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने एक और कदम आगे बढ़ा दिया है।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने पूरी सख्ती के साथ इस मामले की जांच जारी रखी है। पुलिस की इस कार्रवाई से केस को लेकर नए खुलासे होने की संभावना भी जताई जा रही है।









Users Today : 2